By using this site, you agree to the Privacy Policy and Disclaimer to Use.
Accept
News One HindiNews One HindiNews One Hindi
  • होम
  • न्यूज
    • नेशनल
    • स्टेट
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • छोटा पर्दा (TV News)
  • खेल
Search
© 2023-24 newsonehindi.com All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को साफ़ संदेश कहा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News One HindiNews One Hindi
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • न्यूज
    • नेशनल
    • स्टेट
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • छोटा पर्दा (TV News)
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Newsonehindi. All Rights Reserved.
News One Hindi > News > स्टेट > MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को साफ़ संदेश कहा…
स्टेट

MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को साफ़ संदेश कहा…

न्यूज डेस्क
Last updated: 10 June 2024 19:49
न्यूज डेस्क
Share
5 Min Read
MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को साफ़ संदेश कहा...
SHARE

MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारी इस भावना से कार्य करें कि वे सरकार के नहीं समाज के सेवक हैं। उनकी कार्यशैली में मानवीयता व संवेदना का सदैव प्रकटीकरण होना चाहिए। शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्राप्त अधिकार जन-आकांक्षाओं और जनहित की पूर्ति के लिए हैं और उनकी जनता के प्रति जबावदारी है। शासकीय सेवा बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है साथ ही यह परीक्षा भी लेती है। सामान्यत: व्यक्ति जब अधिकार संपन्न होता है तो उसमें ठहराव और स्थिरता का भाव आ जाता है, जबकि हमें निरंतर सचेत और सक्रिय रहना है। शासकीय सेवा केवल नौकरी नहीं अपितु समाज के लिए सर्वश्रेष्ठ करने की बड़ी जिम्मेदारी है। हमें जो भी भूमिका मिल रही है उसे हम पूर्ण आत्मविश्वास के साथ बेहतर से बेहतर तरीके से निभाने का प्रयत्न करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशासन अकादमी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, राज्य सेवा अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को नई दिल्ली से ऑनलाइन संबोधित करते हुए यह बात कही।

Contents
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से किया संवादलोकहित में किया गया कार्य ही सुशासन है।निर्भिक और निस्वार्थ रहते हुए कर्मयोगी की तरह कार्य कर अपनी पहचान बनाएंभारतीय प्रशासनिक सेवा के 9, भारतीय वन सेवा के 15 और राज्य सिविल सेवा के 127 प्रशिक्षु प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से किया संवाद

आर.सी.पी.वी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच का राज्य प्रशिक्षण कार्यक्रम, भारतीय वन सेवा 2022 बैच का आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम और राज्य सिविल सेवा 2019-20 बैच का संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 जून से आरंभ हो रहा है। प्रशासन अकादमी में कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन तथा महानिदेशक प्रशासन अकादमी श्री विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव वन श्री जे.एन. कंसोटिया, सचिव सामान्य प्रशासन श्रीमती जी.वी. रश्मि तथा संचालक प्रशासन अकादमी श्री मुजीबुर्रहमान ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशासन अकादमी के संकल्प गीत का गायन भी हुआ। शुभारंभ अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं ने अपना परिचय दिया।

- Advertisement -

लोकहित में किया गया कार्य ही सुशासन है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों से सुशासन के लिए कार्य करने की अपेक्षा है। उन्होंने सुशासन की व्याख्याता करते हुए कहा कि लोकहित में किया गया कार्य ही सुशासन है। भगवान श्री राम का रामराज्य तथा सम्राट विक्रमादित्य व सम्राट अशोक का कार्यकाल प्रशासनिक दक्षता और सुशासन का पर्याय माना जाते हैं। उन्होंने से कहा कि वे समय का सदुपयोग सर्वश्रेष्ठ रूप में करें और अपनी क्षमता व योग्यता के दम पर निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करें।

- Advertisement -

निर्भिक और निस्वार्थ रहते हुए कर्मयोगी की तरह कार्य कर अपनी पहचान बनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशिक्षुओं को निर्भिक और निस्वार्थ रहते हुए कर्मयोगी की तरह काम करते हुए अपनी पहचान बनाने और कार्यशैली में पारदर्शिता, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के बल पर अपनी आभा समाज में बिखेरने तथा नई विधाओें, नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9, भारतीय वन सेवा के 15 और राज्य सिविल सेवा के 127 प्रशिक्षु प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण

अपर मुख्य सचिव तथा महानिदेशक प्रशासन अकादमी श्री विनोद कुमार ने कहा कि चयनित प्रतिभाओं को लोकसेवा के प्रति उन्मुख करना आधारभूत प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश की प्रशासनिक संरचना, प्रशासक प्रणाली, नियम प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है। इसके साथ ही प्रतिभागियों को प्रदेश की सामाजिक, आर्थिक भौगोलिक एवं सांस्कृतिक पहलूओं से भी रू-ब-रू कराया जाएगा। संचालक प्रशासन अकादमी श्री मुजीबउर्रहमान ने बताया कि संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9, भारतीय वन सेवा के 15 और राज्य सिविल सेवा के 127 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़ें : Piyawan Ghinouchi Dham : MP के इस जगह पर धरती से 200 फीट नीचे विराजमान हैं भगवान भोलेनाथ, श्वेत जल से 12 महीने निरंतर होता है जलाभिषेक, सिंगरौली से दूरी मात्र 200 KM

You Might Also Like

Singrauli news : बिना काम वाले बोरिंग को खुला छोड़ देने वाले हो जाएँ सावधान, नहीं तो खानी पड़ जायेगी जेल की हवा

Singrauli News : 17 करोड़ की लागत से देवसर विधानसभा में बनेंगी 4 चमचमाती सड़कें

Singrauli Today News : हे प्रभु ये सिंगरौली में क्या हो रहा, पत्नी को बंधक बनाकर पति की गला रेतकर निर्मम हत्या

Singrauli Polution : सिंगरौली में प्रदूषण ने मचाई हाहाकार, एक्यूआई 300 के हुआ पार

Singrauli today news : सोने-चांदी के गहने और कुछ नगद रुपये रखा बैग बस से गायब बैग को पुलिस ने दो घंटे में तलाशा

TAGGED: mp news, MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को साफ़ संदेश कहा...
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp
Share
Previous Article Kachanar City Temple : मानसून के समय दर्शन करें MP के 76 फीट ऊँचे भगवान महादेव का, 2.5 एकड़ में फैला है ये मंदिर Kachanar City Temple : मानसून के समय दर्शन करें MP के 76 फीट ऊँचे भगवान महादेव का, 2.5 एकड़ में फैला है ये मंदिर
Next Article MP NEWS : नेमावर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को बनाया जाएगा भव्य, गौशालाओं को भी किया जाएगा विकसित MP NEWS : नेमावर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को बनाया जाएगा भव्य, गौशालाओं को भी किया जाएगा विकसित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Singrauli news : बिना काम वाले बोरिंग को खुला छोड़ देने वाले हो जाएँ सावधान, नहीं तो खानी पड़ जायेगी जेल की हवा
Singrauli news : बिना काम वाले बोरिंग को खुला छोड़ देने वाले हो जाएँ सावधान, नहीं तो खानी पड़ जायेगी जेल की हवा
स्टेट 20 March 2025
17 करोड़ की लागत से देवसर विधानसभा में बनेंगी 4 चमचमाती सड़कें
Singrauli News : 17 करोड़ की लागत से देवसर विधानसभा में बनेंगी 4 चमचमाती सड़कें
स्टेट 20 March 2025
Singrauli Today News : हे प्रभु ये सिंगरौली में क्या हो रहा, पत्नी को बंधक बनाकर पति की गला रेतकर निर्मम हत्या
Singrauli Today News : हे प्रभु ये सिंगरौली में क्या हो रहा, पत्नी को बंधक बनाकर पति की गला रेतकर निर्मम हत्या
स्टेट 18 December 2024
Singrauli Polution : सिंगरौली में प्रदूषण ने मचाई हाहाकार, एक्यूआई 300 के हुआ पार
Singrauli Polution : सिंगरौली में प्रदूषण ने मचाई हाहाकार, एक्यूआई 300 के हुआ पार
स्टेट 18 December 2024
© 2024 Newsonehindi. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us