Ek Ped Maa Ke Naam : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक नया रिकार्ड बनाने जा रहे हैं आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पूरे मध्य प्रदेश में 55000000 पौधे लगाकर एक नया रिकार्ड बनाने जा रही है इसके साथ ही इन पौधों से मध्य प्रदेश फिर से हरा भरा हो जाएगा इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर चुकी है साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि यह अभियान जनभागीदारी से सफल होगा मध्य प्रदेश के बड़े नगरों में एक पेड़ मां के नाम अभियान से अनेक संगठन जुड़ रहे हैं.
इंदौर में 51 लाख तो भोपाल में 12 लाख लगेंगे पौधे
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में कुल 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे इसके साथ ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 लाख पौधे लगाने की योजना है इसके साथ ही पूरे मध्य प्रदेश के 55 जिलों में 5 करोड़ 50 लाख पौधे लगाकर एक रिकॉर्ड बनाया जाएगा भोपाल शहर की बात करें तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे.