By using this site, you agree to the Privacy Policy and Disclaimer to Use.
Accept
News One HindiNews One HindiNews One Hindi
  • होम
  • न्यूज
    • नेशनल
    • स्टेट
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • छोटा पर्दा (TV News)
  • खेल
Search
© 2023-24 newsonehindi.com All Rights Reserved.
Reading: CM Mohan Yadav Big Announcement : रीवा में होने जा रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, कंपनियों में महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News One HindiNews One Hindi
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • न्यूज
    • नेशनल
    • स्टेट
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • छोटा पर्दा (TV News)
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Newsonehindi. All Rights Reserved.
News One Hindi > विशेष > CM Mohan Yadav Big Announcement : रीवा में होने जा रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, कंपनियों में महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
विशेष

CM Mohan Yadav Big Announcement : रीवा में होने जा रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, कंपनियों में महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

न्यूज डेस्क
Last updated: 24 August 2024 22:23
न्यूज डेस्क
Share
3 Min Read
CM Mohan Yadav Big Announcement : रीवा में होने जा रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, कंपनियों में महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
SHARE

CM Mohan Yadav Big Announcement : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल जिले के हुजूर क्षेत्र में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बहनों का सम्मान कर उनसे राखी भी बंधवाई और उपहार भी दिए। कार्यक्रम स्थल पर बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित थीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का क्षेत्रीय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री को बहनों ने संयुक्त रूप से एक विशाल राखी भी भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धन से अधिक मन का महत्व है। धन की अभिलाषा के साथ वर्ष में सिर्फ एक दिन दीपावली पर लक्ष्मी पूजन होता है, जबकि हम वर्ष भर अन्य देवी-देवताओं का मन से सम्मान करते हुए कई त्यौहार मनाते हैं। रक्षाबंधन के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व जन्माष्टमी आ रहा है। लगभग पांच हजार वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को बहन बनाया और भाई-बहन के पावन संबंध के महत्व को स्थापित किया। हमारे प्रत्येक पर्व और त्यौहार का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन उत्सव भी बहनों के प्रति सम्मान भाव व्यक्त करने का अवसर है, जो जन्माष्टमी पर्व तक निरंतर चलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व मनाने का कुछ संस्कृति विरोधी लोग विरोध कर रहे हैं।

- Advertisement -

क्षेत्रीय विधायक श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनो के बीच बहुत ही लोकप्रिय हैं। वे बहनों को निरन्तर कुछ न कुछ सौगात उपहार स्वरूप दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के साथ ही सभी वर्गो के हित में कल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू किया है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षाबंधन उत्सव में बहनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने आए हैं।

- Advertisement -

उद्योगों में भी देंगे बहनों को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित हो रही हैं। इनका उद्देश्य उद्योगों के माध्यम से भाई-बहनों को रोजागर उपलब्ध करवाना है। जबलपुर में पिछले महीने इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हुई थी। आमागी 28 अगस्त को ग्वालियर में कान्क्लेव हो रही है। इसके बाद सागर और रीवा में भी ऐसी ही होने वाली हैं। टेक्सटाइल सहित कई तरह के उद्योगों में बहनों की सहभागिता को बढ़ाया जाएगा। बहनों के लिए रोजगार की दृष्टि से नई औद्योगिक इकाइयां उपयोगी होंगी, इनमें बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

You Might Also Like

Singrauli News: नगर निगम सिंगरौली के घोटालेबाज तीन अधिकारियों को एमआईसी ने किया बर्खास्त

Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 11652 सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस सहित दो दर्जन ट्रेनें 27 सितंबर तक निरस्त, देखें लिस्ट

MP News : शिवराज सिंह चौहान से भी आगे निकले CM मोहन यादव, बोले लाडली बहना योजना में ₹3000 नहीं, ₹5000 देने से भी पीछे नहीं हटेंगे

MP News : नए सिरे से तय होंगी जिलों-संभागों की सीमाएं, मनोज श्रीवास्तव को जिम्मेदारी

MP News : नाबालिग बच्चे और बुजुर्ग महिला को बुरी तरह पीटने वाले सभी पुलिसकर्मी निलंबित, CM मोहन यादव ने लिया एक्शन

TAGGED: cm mohan yadav, CM Mohan Yadav Big Announcement, CM Mohan Yadav Big Announcement: Regional Industry Conclave to be held in Rewa, mohan yadav, Mohan Yadav Big Announcement, women will get priority in companies
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp
Share
Previous Article MP News : सिंगरौली सीधी समेत मध्यप्रदेश के 24 जिलों के 124 गांव आदर्श ग्राम की तरह विकसित किये जायेंगे, यहाँ देखें सभी के नाम MP News : सिंगरौली सीधी समेत मध्यप्रदेश के 24 जिलों के 124 गांव आदर्श ग्राम की तरह विकसित किये जायेंगे, यहाँ देखें सभी के नाम
Next Article MP News : एक साथ 5000 बच्चो और माताओं को बनाया जाएगा कन्हैया और यशोदा, पहली बार सरकार करवा रही है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन MP News : एक साथ 5000 बच्चो और माताओं को बनाया जाएगा कन्हैया और यशोदा, पहली बार सरकार करवा रही है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Singrauli news : बिना काम वाले बोरिंग को खुला छोड़ देने वाले हो जाएँ सावधान, नहीं तो खानी पड़ जायेगी जेल की हवा
Singrauli news : बिना काम वाले बोरिंग को खुला छोड़ देने वाले हो जाएँ सावधान, नहीं तो खानी पड़ जायेगी जेल की हवा
स्टेट 20 March 2025
17 करोड़ की लागत से देवसर विधानसभा में बनेंगी 4 चमचमाती सड़कें
Singrauli News : 17 करोड़ की लागत से देवसर विधानसभा में बनेंगी 4 चमचमाती सड़कें
स्टेट 20 March 2025
Singrauli Today News : हे प्रभु ये सिंगरौली में क्या हो रहा, पत्नी को बंधक बनाकर पति की गला रेतकर निर्मम हत्या
Singrauli Today News : हे प्रभु ये सिंगरौली में क्या हो रहा, पत्नी को बंधक बनाकर पति की गला रेतकर निर्मम हत्या
स्टेट 18 December 2024
Singrauli Polution : सिंगरौली में प्रदूषण ने मचाई हाहाकार, एक्यूआई 300 के हुआ पार
Singrauli Polution : सिंगरौली में प्रदूषण ने मचाई हाहाकार, एक्यूआई 300 के हुआ पार
स्टेट 18 December 2024
© 2024 Newsonehindi. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us