Karan arjun ka kila : आपको करण अर्जुन (Karan arjun) तो याद ही होंगे, एक ऐसी फिल्म जिसे शायद कोई नहीं भूल सकता. क्योंकि इस फिल्म को नब्बे के दशक में दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस राखी गुलजार (Rakhi Gulzar) ने करण अर्जुन यानी सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट काजल और ममता कुलकर्णी ने काम किया था।
लेकिन आज हम आपसे तस्वीर में दिखाए गए ठाकुर दुर्जन सिंह (Thakur Durjan Singh) के महल के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। फिल्म में अभिनेता अमरीश पुरी (Amrish Puri) ने ग्राम प्रधान ठाकुर दुर्जन सिंह (Thakur Durjan Singh) की शानदार और यादगार भूमिका निभाई थी. जिस फिल्म हवेली में फिल्म की शूटिंग की गई वह वास्तव में एक खूबसूरत हवेली है।
यह स्थान आज सरिस्का पैलेस (Sariska Palace) के नाम से जाना जाता है। और ये जगह राजस्थान के अलवर में स्थित है. आपको जानकर हैरानी होगी कि तस्वीर में दिख रहा Thakur Durjan Singh का यह महल आज राजस्थान का 5 सितारा होटल बन गया है।
होटल में आपको फ्री वाई-फाई, फ्री नाश्ता, पार्किंग, योगा, ऐसे कमरे और आउटडोर पूल जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन रुकिए जनाब, जानिए इस होटल के एक कमरे की कीमत। सरिस्का पैलेस (Sariska Palace) में एक दिन रुकने का किराया 10 हजार है। वहीं अगर आप पूरे महीने के लिए रूम बुक करते हैं तो आपको 15 हजार रुपये की छूट मिलेगी.
सरिस्का पैलेस (Sariska Palace) का निर्माण कई साल पहले 1902 में अलवर की पहाड़ियों में किया गया था। यह पूरा क्षेत्र राजस्थान के सरिस्का राष्ट्रीय बाघ अभयारण्य (Sariska National Tiger Reserve) में स्थित है। जहां हर साल हजारों की संख्या में सहलानी यहां आते हैं। सरिस्का पैलेस के अलावा आप यहां आसपास कई पहाड़ी जगहें देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Bollywood Kissa : अजय देवगन के हाथ से शाहरुख़ ने छीन ली थी ये फिल्म, दोनों बन गये थे एक दुसरे के दुश्मन
ये भी पढ़ें : जाने फिल्म Karan Arjun की खूबसूरत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अब कहाँ और किस हाल में हैं